नीलामी से पहले ऋषभ पंत ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर कहा….

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत मंगलवार को आइपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी के दौरान टीम प्रबंधन के साथ मौजूद रहेंगे। पंत का कहना है कि नीलामी में बैठने का उन्हें कोई अनुभव नहीं है, लेकिन इसे लेकर वह काफी उत्सुक हैं।

नीलामी में बैठने का मुझे कोई अनुभव नहीं है: पंत

पंत ने नीलामी से पहले कहा, ‘पहले की तुलना में काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं 100 प्रतिशत स्वस्थ होने के लिए अभी भी रिकवरी कर रहा हूं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में वापसी कर सकूंगा। नीलामी के लिए उत्सुक हूं क्योंकि नीलामी में बैठने का मुझे कोई अनुभव नहीं है और मेरे लिए यह नया है।’

पिछले कुछ महीने काफी कठिन रहे: पंत

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए पिछले कुछ महीने काफी कठिन रहे, लेकिन इस दौरान प्रशंसकों का काफी प्यार मिला। जब आप चोटिल होने के कारण कठिन समय से गुजर रहे होते हैं और उस दौरान आपको प्रशंसकों तथा आसपास के लोगों का समर्थन मिलता है तो यह मानसिक तौर पर काफी मायने रखता है।’

रोहित थके हुए नजर आ रहे थे: सुनील गावस्कर

अपने जमाने के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या इस टीम में नई सोच लेकर आएंगे, क्योंकि रोहित थके हुए नजर आ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने बल्लेबाजी में पर्याप्त योगदान नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक कप्तानी के मामले में युवा खिलाड़ी हैं जो खुद को साबित कर चुका है। वह टीम में नई सोच जोड़ सकता है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *