IPL शुरू होने से पहले केएल राहुल ने अपने परिवार के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन 

IPL शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने परिवार के साथ उज्‍जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। केएल राहुल के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

क्रिकेटर केएल राहुल ने परिवार संग किए बाबा महाकाल के दर्शन

जानकारी के अनुसार, क्रिकेटर केएल राहुल अपने माता-पिता के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और जलाभिषेक भी किया। साथ ही वह भस्म आरती में भी शामिल हुए।

पहले भी लगा चुके हैं बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी

बता दें कि क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्‍नी अथिया शेट्टी के साथ भगवान महाकाल के दरबार में पहले भी हाजिरी लगा चुके हैं। वह बीते साल फरवरी में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बीते साल फरवरी में वह एक मैच के चलते इंदौर पहुंचे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *