बेन डकेट ने की हैरी ब्रूक वाली हरकत, आईपीएल से तीन साल के लिए होंगे बैन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदा था। उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए उन्हें आईपीएल से हटने का फैसला किया है। उन्होंने इस फैसले को मुश्किल बताया, लेकिन कहा कि उनके करियर के लिए यह सही चुनाव था। बेन डकेट 2026 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

बेन डकेट पर आईपीएल में खेलने पर बैन लगेगा

बेन डकेट के हटने का मतलब है कि वह 2029 तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जो बिना किसी सही कारण के नीलामी में खरीदे जाने के बाद बाहर हो जाता है, उसे दो सीजन का बैन झेलना पड़ेगा। पिछले सीजन से पहले इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक ने ऑक्शन के बाद नाम वापस ले लिया था। उन्हें 2027 सीजन तक बैन कर दिया गया था।

डकेट ने बताया हटना आसान फैसला नहीं था

बेन डकेट ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत मुश्किल फैसला था और मैं दिल्ली में सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं नहीं आ पाऊंगा। मुझे लगा कि जब मैंने खुद को ऑक्शन में रखा तो यह एक शानदार मौका होगा और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी का मुझे चुनना कमाल का था। मैं बहुत उत्साहित था। यह दुनिया का सबसे अच्छा कॉम्पिटिशन है जिसमें सबसे अच्छे खिलाड़ी होते हैं और यह एक कमाल का अनुभव होता।’उन्होंने आगे बताया- मुझे नहीं पता कि मैं आईपीएल को अलविदा कह रहा हूं या नहीं, क्योंकि मैंने इसमें कभी नहीं खेला। मेरी उम्र अभी (31) है, यह मेरे लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली को रिप्रेजेंट कर पाऊंगा। लेकिन मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और जानता हूं कि यह मेरे करियर के लिए सही फैसला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *