कोयला ढुलाई अवैध वसूली मामले में उप सचिव सौम्या चौरसिया की बेनामी संपत्तियां कुर्क…

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में कोयला ढुलाई में अवैध वसूली से जुड़े मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया और कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवासी की 17.48 करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क की है। 

ईडी के एक बयान के मुताबिक, पहले की कुल 51 संपत्तियों में से 7.57 को रुपए की आठ बेनामी संपत्तियों पर चौरसिया का स्वामित्व है और बाकी 43 संपत्तियों पर सूर्यकांत तिवारी का लाभकारी कब्जा है। बता दें कि ईडी ने पिछले दो आरोपियों और कुछ अन्य लोगों की संपत्ति जन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क करने का आदेश जारी किया था। अब आज की कार्रवाई के बाद कुर्क की गई कुल संपत्तियों की कीमत करीब 170 करोड़ रुपए हो गई है। 

इस मामले में आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, कोयला व्यापारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और सूर्यकांत तिवारी जेल में हैं। ईडी ने सौम्या चौरसिया को भी कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद दो दिसंबर 2022 को उनकी गिरफ्तारी हुई है थी। आयकर विभाग की एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने धनशोधन जांच शुरू की थी। ईडी ने अपनी जांच के तहत अक्टूबर में राज्य के कई शहरों में छापेमारी की थी। इसके बाद आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और एक अन्य कोयला व्यवसायी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *