भोपाल: GMC के डॉक्टरों का ‘पेन डाउन’ आंदोलन, सीधी भर्ती के विरोध में एक घंटे ठप रहा काम

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में पदोन्नति और वरिष्ठता को लेकर विवाद गहरा गया है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) के आह्वान पर बुधवार को कॉलेज के सैकड़ों चिकित्सा शिक्षकों ने ‘सीधी भर्ती’ के विरोध में एक घंटे का सफल ‘पेन डाउन’ आंदोलन किया।

दोपहर 12 से एक बजे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण हमीदिया अस्पताल और कॉलेज परिसर में प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। डॉक्टरों ने एडमिन ब्लॉक में एकत्रित होकर शासन की दोषपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वरिष्ठता और पेंशन के नुकसान का सता रहा डर

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीया और महासचिव डॉ. अविनाश ठाकुर ने बताया कि वर्षों से कार्यरत पात्र चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति डीपीसी के माध्यम से करने के बजाय प्रशासन ने सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

अधिष्ठाता को सौंपा सामूहिक बहिष्कार पत्र

संघ के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. अग्रवाल और सचिव डॉ. आशीष जैन ने बताया कि मंगलवार को हुई एग्जीक्यूटिव सदस्यों की बैठक में इस विज्ञापन की कड़ी निंदा की गई थी। इसके विरोध में 42 से अधिक पात्र चिकित्सकों ने व्यक्तिगत रूप से सीधी भर्ती प्रक्रिया के बहिष्कार का पत्र अधिष्ठाता को सौंप दिया है। शिक्षकों की मांग है कि विज्ञापन को तुरंत निरस्त कर नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *