थाईलैंड में भोपाल के युवक की मौत:मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के टूर पर गया था; पार्थिव देह एक नवंबर को पहुंचेगी

भोपाल से 23 अक्टूबर को एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के कर्मचारियों का एक ग्रुप थाईलैंड की यात्रा पर गया था। इस ट्रिप में 5-6 युवा शामिल थे। इनमें भोपाल के दो नौजवान भी शामिल थे। इनमें से एक युवा की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने फेसबुक पर शेयर की है।

एक को सुरक्षित बचाया

भार्गव ने फेसबुक पर लिखा- गढ़ाकोटा निवासी चंद्रकांत साहू के रिश्तेदार, भोपाल में निवासरत एवं बीएल लाइफ साइंस कंपनी में कार्यरत अंकित साहू का हाल ही में थाईलैंड के फुकेट में समुद्र की तेज लहरों में डूबने से असामयिक निधन हो गया। रेस्क्यू टीम द्वारा उनके मित्र निकेश को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन, दुर्भाग्यवश अंकित को नहीं बचाया जा सका।

भार्गव ने मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जानकारी भार्गव ने आगे लिखा- यह अत्यंत पीड़ादायक समाचार मिलने पर गढ़ाकोटा निवासी चंद्रकांत साहू ने मुझसे संपर्क किया और पूरी स्थिति की जानकारी दी। परिवारजनों की चिंता एवं व्यथा को समझते हुए, मैंने तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय एवं उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराने का अनुरोध किया।

थाइलैंड और भारतीय दूतावास की मदद से शुक्रवार को भोपाल पहुंचेगा शव भार्गव ने आगे लिखा मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस नीरज मंडलोई (IAS) ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिल्ली स्थित थाईलैंड दूतावास एवं थाईलैंड में भारतीय दूतावास अधिकारी मुथू (IPS) से समन्वय स्थापित किया। उनके सहयोग से शनिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया संपन्न की जाएगी और 1 नवम्बर को अंकित साहू का पार्थिव शरीर भारत लाकर परिजनों को सौंपे जाने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस पूरे कठिन समय में प्रशासनिक अधिकारियों का त्वरित सहयोग सराहनीय रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *