पीएम मोदी के दौरे से पहले मप्र में भाजपा को बड़ा झटका 

भोपाल । चुनावी साल में मध्य प्रदेश में दल-बदल का दौर जारी है। बीजेपी को निमाड़ में बड़ा झटका लगा है। खरगोन-बड़वानी लोकसभा के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
गौरतलब है कि निमाड़ क्षेत्र में माखन सिंह सोलंकी की पकड़ अच्छी है। आज उन्होंने सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनको पार्टी का गमझा पहनाकर सदस्यता दिलाई। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को यह झटका तब दिया है, जब अगले दिन यानि 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी आ रहे हैं। इससे पहले बीजेपी ने भी कांग्रेस को कुछ दिन पहले झटका दिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *