IPL 2024 में  एमएस धोनी की वापसी पर बड़ा बयान….

आईपीएल 2023 के पूरे सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी अपने घुटने की चोट के चलते परेशान रहे, लेकिन उन्होंने एक बार भी उफ तक नहीं की। उन्होंने सीजन का एक भी मैच मिस नहीं किया और टीम का नेतृत्व करते हुए उन्हें ट्रॉफी भी दिलाई।

2024 का आईपीएल खेलेंगे धोनी?

ऐसे में अब सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने धोनी के भविष्य को लेकर ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 4 जून को मुंबई में टीम के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ की शादी के बाद वह धोनी से मिलने गए थे। यह मुलाकात दोस्ती के तौर पर थी। ऐसे में धोनी सर्जरी के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धोनी तीन हफ्ते तक आराम करेंगे और फिर अपना रिहैब सेशन शुरू करेंगे। जैसा धोनी ने पहले भी कहा था कि वह तब तक नहीं खेलेंगे जब कर पूरी तरह फिट नहीं हो जाते। वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे। इसके चलते हमें उन्हें इस बारे में कुछ याद दिलाने की जरूरत नहीं है।

हम धोनी से कुछ नहीं पूछेंगे-

विश्वनाथन ने धोनी के भविष्य पर भी बात कि क्या वह एक और सीजन खेलेंगे या 2023 उनका आखिरी सीजन था। सीईओ ने कहा कि धोनी जानते है कि उन्हें क्या करना है और कैसे करना है। इसलिए हम धोनी से नहीं पूछेंगे कि आप क्या करने जा रहे हो और कैसे आदि। उनका जो भी फैसला होगा वह हमें खुद बताएंगे।

श्रीनिवासन बताएंगे धोनी का फैसला-

धोनी जो भी करें रहे हैं, इसके लिए वह फोन करेंगे और किसी और को बताने के अलावा सबसे पहले एन श्रीनिवासन को बताएंगे। असल में धोनी के साथ काफी श्रीनिवासन के साथ काफी खुलकर बात करते हैं। इसलिए हमें सिर्फ श्रीनिवासन से ही जानकारी मिलेगी कि धोनी यह कर रहे हैं और 2008 आईपीएल की शुरुआत से यह ऐसा ही चलता आ रहा है और आगे भी ऐसा ही चलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *