बिहार चुनाव… गया में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव:अयोध्या में रामलला, अब मथुरा में कृष्ण मुस्कुराएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बिहार के गया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति की धारा बह रही है, जिस तरह भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं, जल्द ही मथुरा में कृष्ण कन्हैया भी मुस्कुराएंगे।

हमारे उज्जैन में भव्य महाकाल महालोक बना है, उसने पूरे शहर की कायापलट कर दी है।अब गया की कायापलट होनी चाहिए। इसके लिए गया में भाजपा और एनडीए की सरकार जरूरी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को बिहार के गया टाउन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में नामांकन दाखिल कराया। इसके बाद उन्होंने हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

आज किसानों को देंगे 395 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह से देर शाम तक भोपाल, राजगढ़ और सीहोर में किसानों के बीच रहकर सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में किसान सम्मेलन से दिन की शुरुआत करेंगे, जहां नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के 2500 से ज्यादा किसान शामिल होंगे।

भोपाल से रवाना होकर वे राजगढ़ के ब्यावरा में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वो प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रुपए की राहत राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। 33 करोड़ की ब्यावरा जल प्रदाय योजना व 193 करोड़ के 41 विकास कार्यों का शिलान्यास- लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में 118 करोड़ की राहत राशि 2 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *