बिकरू कांड: आरोपी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत..

कानपुर | बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने के आरोप में कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि बिकरू कांड के समय खुशी नाबालिग थीं। अब उन्हें जेल में रखने की जरूरत नहीं है।बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरु गांव पहुंची थी। पुलिस ने उसे भी आरोपी बना जेल भेजा था।बिकरू गांव में दो जुलाई की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ व एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *