इंदौर के पास राऊ में बिलाल का आतंक, राहगिरों के सिर फोड़े, हिंदू संगठन के लोगों पर पथराव

इंदौर ।  राऊ में गुरुवार रात साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। उपद्रवी बिलाल ने राह चलते लोगों के सिर फोड़ दिए। महिलाओं को आगे कर दिया। महिलाओं ने भी खूब पत्थर चलाए। छुरे और सब्बल लेकर सड़क पर आ गई। करीब तीन घंटे हंगामा चलता रहा। स्थिति संभालने के लिए आजाद नगर, तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर थाना का बल लगाना पड़ा। आरोपित बिलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राम रहीम कालोनी में बने कम्यूनिटी हाल में वह जन्मदिन मना रहा था। बताते है उसके द्वारा लगाए टैंट से निकलने पर बिलाल ने आम्रपाली कालोनी में रहने वाले अमितेश चौधरी पर हमला कर दिया। इसके बाद दूध बांटने वाले पर हमला किया। जैसे ही मारपीट की सूचना मिली बड़ा बाजार से बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। बिलाल के पक्ष में महिलाएं हथियार लेकर आ गई। उनके पास सब्बल और छुरे भी थे। पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव किया। विवाद बढ़ने पर तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर और आजाद नगर थाना प्रभारी बल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पथराव में राजकुमार पांचाल भी घायल हुआ है।

इंटरनेट मीडिया पर लिखा 18 को राऊ में आतंक

देर रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने राऊ थाने का घेराव किया। बिलाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल जिला संयोजक राम दांगी ने पुलिस को बिलाल द्वारा इंटरनेट मीडिया पर डाली पोस्ट के स्क्रीन शाट्स उपलब्ध करवाए। बिलाल ने एक पोस्ट पर लिखा था कि 18 तारिख को राऊ में आतंक। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिलाल लव जिहाद का आरोप लगाया। उसने सिलीकान सिटी में रहने वाली एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए भी वीडियो अपलोड किया था। एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक घटना स्थल से सीसीटीवी फु़टेज निकाले जा रहे है। वीडियो से भी हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *