बिलासपुर : पीएम मोदी सभा में जाते समय हुआ बड़ा हादसा, मुआवजे का किया एलान….

बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। पीछे से आ रही बस हाईवा से टकरा गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की खबर है। कुल घायल छह में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में 3 दर्जन से अधिक लोग सवार थे। तमाम यात्री पीएम मोदी की सभा में शामिल होने अम्बिकापुर से रायपुर जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस पेट्रोलिंग टीम, स्थानीय टीआई और तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में जयनगर क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी सज्जन पिता सोहन उम्र 30 साल जाति विंझिया, रूपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष दोनों की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर और अन्य 5 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसे में बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य लीलू गुप्ता के साथ ग्राम पंचायत तेलईकछार के उपसरपंच और भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सभी का यहां इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों को सिम्स में भी भर्ती किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्हें अस्पताल भिजवाने की पहल की और चिकित्सकों से पूरा अपडेट लेते हुए बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम बघेल ने बिलासपुर सड़क हादसे पर मुआवजे का किया एलान

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर बस हादसे में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को बेहतर इलाज सरकार की ओर से दिया जाएगा। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *