बिलासपुर : बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो गंभीर….

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दो अलग-अलग जगहों पर घटनाओं में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं एक युवती और एक 16 साल का बालक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों घायलो को इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों घायलों का इलाज जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *