एमपी के ग्वालियर-चंबल के ऊपर से निकल रहा बिपर्जय, श्‍योपुर में तेज बारिश शुरू

ग्वालियर ।  गुजरात के समुद्री तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान बिपर्जय कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। राजस्थान में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से रविवार को ग्वालियर में भी मौसम बदला नजर आया। दिन में मध्यम से घने बादल छाए रहे और शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब अगले 24 से 48 घंटों में शहर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, क्योंकि आज रात तक बिपर्जय के कम दबाव का क्षेत्र ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर से गुजरेगा। बिपर्जय के प्रभाव से श्‍योपुर में तेज बारिश शुरू हो गई है। साथ ही अंचल के ग्‍वालियर, मुरैना में भी सुबह हल्‍की बारिश हुई है। अभी भी बादल छाए हुए हैं। गुजरात के समुद्री तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान बिपर्जय कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। बिपर्जर तूफान अब ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना आदि जिलों के ऊपर से गुजर रहा है। श्योपुर में तेज बारिश हो रही है और ग्वालियर, मुरैना में सुबह हल्की बारिश हुई है और तूफान 

राजस्थान, उत्तरप्रदेश के रास्ते बढ़ रहा है मध्यप्रदेश में

अरब सागर में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान बिपर्जय पिछले दिनों गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र स्थित समुद्री तटों से टकराकर राजस्थान की ओर बढ़ चुका था। इसके प्रभाव से राजस्थान में भी भारी बारिश और बाढ़ की स्थितियां निर्मित हो गईं। राजस्थान के जयपुर और जोधपुर के रास्ते ये उत्तर प्रदेश के आगरा से होता हुआ अब ग्वालियर-चंबल संभाग की ओर बढ़ रहा है। इसके आज ग्वालियर-चंबल संभाग से गुजरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। ये चक्रवाती तूफान अब कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है। अब यह ग्वालियर-चंबल संभाग में असर डालेगा और इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

तूफान के प्रभाव से बरस सकता है अच्छा पानी

तूफान के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग में अच्छा पानी गिर सकता है। इस तूफान के प्रभाव से रविवार को शहर में मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि हवाएं चलने से बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। दोपहर के समय लश्कर के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन सिटी सेंटर, थाटीपुर, मुरार इलाके सूखे पड़े रहे। बूंदाबांदी के चलते पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम बना रहा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *