बिपाशा बसु और करण ने अपनी बेटी के लिए लग्जरी ‘ऑडी क्यू 7’ कार खरीदी….

बी-टाउन के सेलिब्रिटीज अक्सर अपनी शान-ओ-शौकत की झलक दिखाते रहते हैं। कभी वे करोड़ों का घर खरीदते हैं तो कभी महंगी गाड़ियां। ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी एक नई लग्जरी कार खरीदी है। भले ही बिपाशा बसु फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर अपने कार कलेक्शन में शामिल की गई नई कार की झलक दिखाई है।

बिपाशा-करण ने खरीदी नई कार

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में बिपाशा और करण अपनी नई कार को दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस मोमेंट को दोनों ने केक काटकर सेलिब्रेट भी किया। वीडियो शेयर कर बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा- इसके साथ बिपाशा ने हैशटैग के जरिए रिवील किया है कि उन्होंने 'ऑडी क्यू 7' कार खरीदी है। लुक की बात करें तो बिपाशा ने ब्लैक-व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की थी। गॉगल्स और खुले बाल में वह स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, करण ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस में कूल लग रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *