सबसे बड़ी जीत हासिल करने का गौरव भाजपा के उम्‍मीदवार रमेश मेंदोला को मिला,सबसे कम वोट से कौन जीता

भोपाल ।   मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का गौरव भाजपा के उम्‍मीदवार रमेश मेंदोला को मिला। रमेश मेंदोला इंदौर 2 विधानसभा सीट से विजयी रहे। उनकी जीत का अंंतर 1,07,047 रहा। रमेश मेंदोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चिंटू चौकसे को पराजित किया। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे कम जीत मिली शाजापुर से भाजपा उम्‍मीदवार अरुण भीमावद को। उन्‍हाेंने 28 वोट से जीत हासिल की। भीमावद से कांग्रेस प्रत्‍याशी हुकुम सिंह कराड़ा को पराजित किया।

सबसे बड़ी जीत
 

सीट    प्रत्याशी    पार्टी    जीत का अंतर

इंदौर दो    रमेश मेंदोला    भाजपा    ,07,047
गोविंदपुरा    कृष्णा गौर    भाजपा    1,06,668
बुदनी    शिवराज सिंह चौहान    भाजपा    1,04,974
हुजूर    रामेश्वर शर्मा    भाजपा    97,910
रहली    गोपाल भार्गव    भाजपा    72,800

सबसे छोटी जीत

शाजापुर    अरुण भीमावद    भाजपा    28
महिदपुर    दिनेश जैन    कांग्रेस    290
धरमपुरी    कालू सिंह ठाकुर    भाजपा    356
बैहर    संजय उइके    कांग्रेस    551
मांधाता    नारायण पटेल    भाजपा    589
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *