ग्वालियर में भाजपा कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक शुरू

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। इसी बीच रविवार को ग्वालियर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई।

एक दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव भगवानदास सबनानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया। एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाद में एक दिवसीय बैठक में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा,

एक दिवसीय बैठक का उद्देश्य नौ करोड़ लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति तैयार करना है।

शिवराज सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
उन्होंने कहा कि अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में एक राजनीतिक प्रस्ताव पर बहस करेंगे। इसमें 2003 के बाद से शिवराज सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और 1993 से 2003 तक कांग्रेस शासन के दौरान राज्य की खस्ताहाल स्थिति को दर्शाया जाएगा। बता दें कि उस वक्त दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव सड़कों की गंभीर स्थिति, बिजली कटौती और पानी की कमी को उजागर करेगा, जिसने उस समय मध्य प्रदेश को परेशान किया था जब इसे 'बीमारू' राज्य कहा जाता था। उन्होंने बताया, पार्टी राज्य चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और उनके कैबिनेट सहयोगियों नरेन्द्र सिंह तोमर और अश्विनी वैष्णव ने 1700 प्रतिभागियों से कहा कि वे बड़े पैमाने पर जनता के बीच पहुंचे और उन्हें भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में अवगत कराएं। साथ ही लोगों को कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति के बारे में भी बताने का निर्देश दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *