ड्रग्स की शिकायत की तो भाजपा नेत्री पर सर्जिकल ब्लेड से हमला

इंदौर ।  नशे के विरुद्ध आवाज उठाने पर गुंडों ने भाजपा नेत्री के गालों पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित फरारी में भी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। घटना बुधवार रात रामकृष्ण बाग की है। भाजपा मंडल मंत्री सुनीता रसीले पर आरोपित भीम यादव, कपिल यादव और उज्ज्वल उर्फ अज्जू यादव ने हमला कर दिया। सुनीता ने पुलिस को बताया कि दोपहर में नगर निगम की टीम स्ट्रीट लाइट लगाने आई थी। भीम ने कर्मचारियों से विवाद किया था।

फरारी में भी धमकी दे रहे आरोपित

शिकायत के बाद खजराना थाने के जवान उसे ढूंढने गए तो भतीजे कपिल और उज्ज्वल से मुझ पर हमला करवा दिया। सुनीता के मुताबिक, आरोपित ड्रग्स बेचते हैं। कुछ दिनों पूर्व उनके खिलाफ थाने में शिकायत की थी। तब से आरोपित रंजिश रखने लगे। सुनीता के बेटे ने बताया कि फरारी में भी आरोपित धमका रहे हैं।

आरोपित पर दर्ज हैं कई केस

भीमसिंह पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। महिला से उसका तात्कालिक विवाद हुआ था। पुलिस रिकार्ड में ड्रग संबंधी केस नहीं मिला है।

– जयंत सिंह राठौर, एसीपी खजराना

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *