भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर से होते हुए बड़वाह पहुंचे

 इंदौर ।   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर से होते हुए बड़वाह पहुंचे। इस दौरान का विमानतल पर इंदौर भाजपा के पदाधिकारीगणों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा मंगलवार को रैली को संबोधित करेंगे।

बड़वाह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशियों के साथ अब संगठन के दिग्गज नेताओं ने भी प्रचार कमान संभाल ली है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया मंगलवार को बड़वाह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा लेंगे। यह सभा प्रत्याशी सचिन बिरला के समर्थन में होगी।

वही बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल खरगोन प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार के समर्थन में नंदगांव बगूद में सभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे। दोनों शीर्ष नेताओं की सभा को लेकर पदाधिकारी तैयारियों में जुटे है। सोमवार को पदाधिकारियों ने नंदगांव बगूद के क्रिकेट मैदान पर होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया। यहां हेलीपैड का चयन सहित आने वाली जनता को बैठने की उचित व्यवस्था को लेकर तैयारिया की जा रही है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *