भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे शहडोल, हिमाद्री सिंह के लिए मांगेंगे वोट

शहडोल ।   लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेता मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो अप्रैल को शहडोल दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचेंगे। एक घंटा 40 मिनट शहडोल में रहेंगे। भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे।

नड्डा 3:40 बजे शहडोल से जबलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। भाजपा ने इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र की बीजेपी प्रत्याशी के हिमाद्री सिंह के समर्थन में न्यू गांधी चौक में विशाल आम जन सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का शहडोल में यह पहला दौरा है। इसे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *