मथुरा और वाराणसी में मंदिर बनाने के लिए BJP को 400 सीटों की जरूरत:सीएम हिमंत

देश में लोक सभा चुनाव का चौथा चरण पूरा हो चुका है। वहीं, विपक्ष और सत्ता पक्ष द्वारा कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। 4 जून को लोक सभा चुनाव का रिजल्ट आना है।वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जब भाजपा को 300 सीटें मिलीं, तो उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाया और अब लोक सभा चुनाव में 400 सीटें मिलने के बाद मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को भारत में शामिल किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं होती थी।

हिमंत ने कहा, जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तो हमें बताया गया था कि एक कश्मीर भारत में है और दूसरा पाकिस्तान में। हमारी संसद में कभी इस बात पर चर्चा नहीं हुई कि पाकिस्तान का 'अधिकृत कश्मीर' है, वह वास्तव में हमारा है।' इस वक्त पीओके में हर दिन आंदोलन हो रहा है और लोग हाथों में भारतीय तिरंगे लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर पीएम मोदी को 400 सीटें मिल गईं तो PoK भी भारत का हो जाएगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है।असम के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *