एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात

शहडोल  ।  लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरा शहडोल में हुआ। जहां वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं, जिसकी झलक शहडोल में देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शहडोल भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकरी व कार्यकताओं में जोश भरने का काम किया। साथ ही लोकसभा चुनाव जितने की टिप्स कार्यकर्ताओं को दी।

विधानसभा चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता की ताकत से जीते हैं, उसी तरह लोकसभा की 29 सीट भाजपा के खाते में आएगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के बारे में कुछ भी कहना यानी अपने आप को मुसीबत में डालना। उन्हें 2003 में ही जनता ने नकार दिया था, ये वही बंटाधार दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने कहा था कि मैं जनता के बीच वोट मांगने जाता हूं, तो वोट कट जाते हैं। कांग्रेस पूरे देश में नस्तनाबूत हो रही है। दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव का डर लग रहा, इसलिए वो इस बार चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *