बुधनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की टिकट बदलने की मांग

बुधनी।  प्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने यहां से रमाकांत भार्गव को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं  बीजेपी प्रत्याशी भार्गव को लेकर भैरूंदा क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जिसमें कहीं ना कहीं बड़े नेता भी दबी आवाज में इसका समर्थन करते दिख रहे हैं। वहीं इसे लेकर मंगलवार को नगर के में एक बैठक का आयोजन किया गया,  बैठक का आयोजन पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

भार्गव का टिकट बदलकर राजपूत को दी जाए

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक ही मांग नजर आई की रमाकांत भार्गव की टिकट बदलकर राजेंद्र सिंह राजपूत को दी जाए, जिसको लेकर काफी हंगामा किया गया। वहीं कार्यक्रम के बीच पूर्व प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी पहुंचे और कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया। वहीं राजेंद्र सिंह राजपूत की तारीफ करते हुए कहा कि जब राजेंद्र सिंह विधायक बने थे, उस दौरान क्षेत्र की हालत बहुत खराब थी। इनका काफी प्रयास रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में कहीं विकास कार्य हुए, वही ढाई साल के कार्यकाल के बाद इन्होंने अपनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए छोड़ी तो  शिवराज जी मुख्यमंत्री बने और क्षेत्र का विकास किया।

राजपूत ने छोड़ी थी शिवराज के लिए सीट

कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा है कि जिस प्रकार पूर्व में राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा सीट छोड़कर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दी थी।  इसी प्रकार अब यह सीट राजेंद्र सिंह राजपूत को दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक रामपाल सिंह द्वारा जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया गया। वैसे ही मौजूद लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया और इस हंगामे के बीच वह अपनी बात को अधूरी छोड़ते हुए वहां से चल दिए। हालांकि बाद में राजेंद्र सिंह राजपूत के बगावती तेवर भी नरम पड़ गए।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *