भाजपा की 12वीं सूची जारी, यूपी के दो मौजूदा सांसदों का काटा टिकट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में यूपी की दो लोकसभा सीटों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने फिरोजाबाद और देवरिया सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह तो देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को बीजेपी ने मैदान में उतारा है।
बीजेपी ने मंगलवार को 12वीं सूची में यूपी की फिरोजाबाद और देवरिया सीट से अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। देवरिया सीट से मौजूदा सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी का सूची में नाम नहीं है वहीं पार्टी  ने फिरोजाबाद से चद्रसेन जादौन को भी टिकट नहीं दिया है। देवरिया सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शशांक मणि के पिता लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी भी इस लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। देवरिया सीट पर शशांक मणि त्रिपाठी का मुकाबला इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह से होगा। यह सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के हिस्से में आई है। वहीं फिरोजाबाद से बीजेपी के ठाकुर विश्वदीप सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव से होगा। अक्षय यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *