आदिवासी मतदाताओं के लिए BJP का मास्टर प्लान तैयार….

मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा आदिवासी वोटबैंक को अपने पाले में करने के लिए आदिवासी बाहुल्य विधानसभा सीटों की बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। 31 अगस्त से पहले अभियान की शुरुआत हो जाएगी। इस अभियान के तहत ऐसे बूथ जहां पर 100 से अधिक आदिवासी मतदाता हैं उन्हें साधने की रणनीति बनी है। इसके लिए मंडलों में बैठकें शुरू हो गई हैं। बूथ स्तर पर अभियान के दौरान पांच-पांच जनजातियों का एक समूह भी बनाया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि चुनाव के पहले हर मतदाता तक पहुंचने के लिए मोर्चा ने अपनी नीति बना ली है। अभी तक 150 मंडलों में बैठक हो चुकी है।

सितंबर में चलेगा आभार कार्यक्रम

केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया है। सितंबर में एसटी मोर्चा ने 12 जनजातियों के गांवों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का आभार प्रकट करने का कार्यक्रम बनाया है। इसके तहत बूथ स्तर पर दिवाली से पहले दीये जलाकर, मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर केंद्र सरकार का आभार प्रकट करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *