अमेरिका में नहीं रुक रहा जेल के अंदर कैदियों के बीच खूनी संघर्ष 

जॉर्जिया। अमेरिका के फुल्टन काउंटी जेल में एक सामूहिक चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में एक बंदी की मौत हो गई और चार अन्य कैदी घायल हुए है। फुल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता नताली अम्मोन्स के हवाले से बताया कि स्थिति को नियंत्रण कर मामले की जांच चल रही है।
विभाग ने कहा कि घटना में 23 वर्षीय डेवियन ब्लास्के की मौत हो गई है और तीन अन्य कैदियों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी को चाकू से घायल किया गया और अन्य व्यक्ति का इलाज जेल मेडिकल स्टाफ द्वारा किया गया। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अटलांटा पुलिस इस घटना में शामिल कैदियों के नाम और आपराधिक आरोप जारी करेगी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों को लेकर हुए एक विवाद में कैदियों को चोटें आई। शेरिफ ने कहा कि जेल में हाल ही में भड़की हिंसा एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि अस्थायी हथियारों का इस्तेमाल कैदी एक-दूसरे और कर्मचारियों पर हमला करने के लिए करते हैं। जुलाई के अंत से फुल्टन काउंटी जेल के कैदी की यह पांचवीं मौत है। 
इसके पहले 40 वर्षीय मोंटे स्टिन्सन को 31 जुलाई की रात को अपने सेल में बेहोश पाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 10 अगस्त की शाम को एक हिरासत अधिकारी ने 34 वर्षीय क्रिस्टोफर स्मिथ को संदिग्ध हालत में पाया , जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *