बाइक सवार युवकों की तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना के चरखरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी समीर खान ने बताया है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मोटरसाइकिल से दोनों युवक मझौली जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी लगते ही 108 एवं पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता नहीं लगा है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात बोलेरो वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पुलिस ने सिविल अस्पताल व्यवहारी में लाकर पीएम की कार्यवाही शुरू करा दी है। ब्योहारी पुलिस ने बताया कि अभी युवकों का नाम पता मालूम नहीं हो पाया है, क्योंकि दोनों की मौत हो गई है और आसपास के लोग भी अभी ठीक से पहचान नहीं पा रहे हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *