बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखऱ धवन और साइना नेहवाल ने महाकाल भस्मारती के किए दर्शन

उज्जैन ।  फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन (9 सितंबर) पर महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी थे। भस्म आरती दर्शन के लिए क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी मंदिर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि हाल में रिलीज हुई फिल्म ओ माय गाड-2 की शूटिंग उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी हुई थी। तब अक्षय कुमार उज्जैन आए थे और बाबा महाकाल की पूजा की थी। उन्होंने फिर से उज्जैन आने का कहा था। शनिवार देर रात दो बजे अक्षय महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुरते में अक्षय ने नंदी हाल से भस्म आरती दर्शन किए। आरती के दौरान अक्षय भक्ति के रस में झूमते नजर आए। उन्होंने आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। शिखर धवन भी उनके साथ बैठे थे। पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय को महाकाल मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

देश की तरक्की की कामन

बाद में मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की की कामना की है। क्रिकेटर शिखर धवन से विश्व कप के विषय में पूछा गया तो अक्षय ने विनोद करते हुए कहा कि ये बहुत छोटी चीज है। हम यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है।

बैडमिंटन खिलाड़ी नेहवाल भी पहुंची

भस्म आरती के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। साइना के साथ उनके माता-पिता भी थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *