नहीं रहे मनोरंजन जगत के ब्रिजेश त्रिपाठी, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आयी दुखद खबर…

मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। अपनी एक्टिंग से लोगों का एंटरटेनमेंट करने वाले एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। 'ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले ब्रिजेश त्रिपाठी की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उन्होंने मुंबई के कांदिवली में अपने घर में अंतिम सास ली। 

नहीं रहे भोजपुरी सिनेमा के 'भीष्म पितामह'

72 की उम्र में ब्रिजेश त्रिपाठी ने अंतिम सास ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा। ब्रिजेश त्रिपाठी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम थे। मगर उनकी प्रतिभा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी। ब्रिजेश त्रिपाठी ने भोजपुरी के अलावा कुछ चुनिंदा हिंदी फिल्मों में भी काम किया। वह इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों में से एक रहे हैं। भोजपुरी में अपने योगदान के लिए उन्हें 'भीष्म पितामह' कहा जाता था।

'ओम' से मिली पहचान

ब्रिजेश त्रिपाठी कई नामी फिल्मों का हिस्सा रहे, मगर उन्हें पहचान फिल्म 'ओम' से मिली थी, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीत लिया। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने 'सईंया तोहरे कारण' से डेब्यू किया था। वहीं, हिंदी में उनकी पहली मूवी 1980 में रिलीज हुई 'टैक्सी चोर' थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह हिंदी सिनेमा जगत का हिस्सा थे। उन्होंने सलमान खान सहित कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। ब्रिजेश त्रिपाठी 'नो एंट्री', 'गुप्त: द हिडेन ट्रूथ' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे थे।

रवि किशन ने जताया शोक

ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन पर रवि किशन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ''ब्रिजेश त्रिपाठी जी के साथ लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। उनका जाना भोजपुरी इंडस्ट्री के एक युग का अंत है।'' बता दें कि ब्रिजेश त्रिपाठी वो व्यक्ति थे, जिनकी वजह से रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा में ब्रेक मिला था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *