नवनिर्मित दीवार गिरने से भाई और दो बहनों की मौत..

कासगंज में नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर भाई और दो बहनों की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। घटना पटियाली थाना क्षेत्र के नीवलपुर गांव की है। गांव निवासी जोगराज सिंह के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले ही एक नई दीवार खड़ी की गई थी।

रविवार की सुबह उसके पड़ोस के घर में एक नई दीवार बनाने की नींव खोदी जा रही थी।नींव खोदने का काम रामलड़ैते पुत्र नैनसुख, योगेंद्र यादव पुत्र रामलड़ैते, संगीता उर्फ स्नेहलता पुत्री रामलड़ैते, कपूरी पुत्री रामलड़ैते कर रहा थे।इसी समय यह दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में नींव की खोदाई कर रहे चारो लोग दब गए। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में नाबालिग किशोरी संगीता उर्फ स्नेहलता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय भाई योगेंद्र ने दम तोड़ दिया।अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरी बहन कपूरी की भी मौत हो गई। पिता रामलड़ैते जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

सूचना पर प्रभारी तहसीलदार, पटियाली अरविंद गौतम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नीव की खुदाई करते समय हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत की घचना सुन इलाके में सनसनी फैल गई।

गांव हीं नहीं आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों में चीख पुकार मच गया। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। किसी प्रकार की अशांति न फैले इसके लिए पुलिस लोगों को समझाती रही। प्रसासनिक अधिकारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *