बच्चों से भरी बस पलटी, 2 की मौत

वनवासी कार्यक्रम में जा रहे नर्मदापुरम के 40 बच्चे घायल 

ग्वालियर । ग्वालियर शाजापुर जा रही बच्चों से भरी बस से ट्रक टकरा गया। इस बस दुर्घटना में दो की मौत हो गई है। इतना ही नहीं, 40 लोग घायल हो गए हैं। नर्मदापुरम से वनवासी कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने बस से जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांपर उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा ट्रक के टायर फटने के बाद बस से टकराने से होना बताया जा रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जा रहे वनवासी कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम के बच्चे ग्वालियर से शाजापुर बस से जा रहे थे। बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि हाइवे पर पास से गुजर रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह बस से टकराया और बस पलट गई। घटना में 40 बच्चे घायल हो गए जबकि दो की मौत हो गई। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *