व्यापारी के घर डाका, नकदी समेत एक लाख 70 हजार के जेवर लूटे

शाहजहांपुर । जिले में मुर्गी दाना व्यापारी के घर गुरुवार रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने डाकैती डाल दी। बदमाश तमंचे के बल पर पूरे परिवार को कब्जे में लेकर नकदी समेत एक लाख 70 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही थाना पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। 
जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी लईक अहमद की जंग बहादुरगंज में मुर्गी दाना बेचने की दुकान है। शुक्रवार की रात लगभग 2ः30 बजे छह नकाबपोश बदमाश छत पर चढ़कर जीने के रास्ते नीचे कमरे में आ गए। जहां बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार को कब्जे में ले लिया और अलमारी की चाबी ले ली। जिसके बाद अलमारी में रखी नकदी और लाखों रुपये कीमत के जेवर बदमाशों ने खंगाल लिए और मुख्य दरवाजे से निकल गए। व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें एक लाख 70 हजार रुपये की चपत लगाई है। घटना के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी की और थाना पुलिस को बदमाशों की सुरागरसी कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *