जन्मदिन के दिन घर बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर दबाया गला….

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव खेड़ासंडा निवासी शानू मौर्या की हत्यारोपी पत्नी पूनम और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने वारदात को करना स्वीकार किया है। 24 अगस्त की सुबह शानू का शव गांव में टॉवर के पास तालाब से बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के चलते पूनम से विवाद हो गया था। उसी दिन बेटे का जन्मदिन था। पूनम ने गांव में रहने वाले अपने दोस्त अमन को बुलाकर शानू की गला दबा दिया और हैंडपंप का हत्था सिर पर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को तालाब में डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *