कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर 

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए हुए हैं। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा सिहामोनी से मुलाकात की। इस दौरान कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी  सोमवार को भारत के नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है। दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे। 

इस दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी राष्ट्रपति मुर्मू से मिले। बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *