दिवाली पर केनरा बैंक ने एमएलसीआर में किया इजाफा

नई दिल्ली । दिवाली से पहले पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने अपनी विभिन्न टेन्योर की बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस इजाफे के बाद केनरा बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में केनरा बैंक ने कहा कि उसने विभिन्न टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर 12 नवंबर दिवाली के दिन से लागू होगी। अब एक साल की एमसीएलआर 8.75 फीसदी होगी। अभी यह दर 8.70 फीसदी है। एक दिन, एक महीने, 3 महीने और 6 महीने की एमसीएलआर में भी 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट वह न्यूनतम ब्याज दर है जो कोई बैंक लोन के लिए वसूल सकता है। एमसीएलआर से पहले भारत में बैंक बेस रेट का उपयोग करते थे। एमसीएलआर को आरबीआई ने 1 अप्रैल 2016 को लागू किया गया था। एमसीएलआर में बदलाव से लोन की ब्याज दर पर असर पड़ता है। एचडीएफसी बैंक ने भी दिवाली से पहले ग्राहकों को झटका देते एमसीएलआर को बढ़ा दिया है। बैंक ने एमसीएलआर को 0.05 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। नई दरें 7 नवंबर से लागू हो चुकी है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए एमसीएलआर बढ़ा दिया था। दोनों बैंकों की नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *