रोहित शर्म की जगह हार्दिक पांड्या को सौंपी कप्तानी 

19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले फैंस को एक बड़ा झटका दिया है।

पांच बार की चैंपियन-

पांच बार के चैंपियन बनाने वाले टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस की जमकर आलोचना तो हो ही रही है, लेकिन साथ ही टीम फैंस के गुस्से का शिकार भी हुई है।

मुंबई की टीम को हुआ बड़ा नुकसान-

दरअसल रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट को लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अनफॉलो कर दिया है। एक तरफ जहां टीम के रोहित के कप्तान रहते हुए 14+ फॉलोअर्स थे। अब टीम के 12.9 लाख फॉलोअर्स रह गए है। 

फैंस ने किया विरोध-

ऐसे में लोगों ने रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का पूरी तरह से विरोध किया है। फैंस ने इस मौके पर पूरी तरह से पूर्व कप्तान रोहित का समर्थन किया और टीम को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई है। इसके साथ ही टीम रोहित के कप्तानी से हटाने की खबर सामने आते ही टीम एक्स पर भी ट्रेंड कर रही है।

रोहित के समर्थन में उतरे फैंस-

दूसरी और आईपीएल 2024, कप्तानी, हिटमैन, शेम ऑन एमआई और अंबानी जैसे शब्द भी एक्स पर लगातार पिछली रात से ट्रेंड कर रहे है। फैंस अलग-अलग पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस लगातार रोहित के समर्थन में उतर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *