मीरजापुर में पशु तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़, गिरफ्तार 

राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में बुधवार भोर में राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी बंधा के पास जंगल में पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हुई। इसमें एक पशु तस्कर को बाएं पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ में दाखिल किया गया।

जंगल से दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एक पशु तस्कर भागने में सफल रहा। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी कोई चोट नहीं लगी है। पशुओं की तस्करी करते हुए गुप्त सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी माय फोर्स मौके पर पहुंची और पशु तस्करों तस्कर और पुलिस मुठभेड़ में लल्लू उर्फ नवी हुसैन पुत्र मुन्नाअली निवासी ग्राम खोराडीह थाना राजगढ़ के पैर में गोली लगी है।

गनीराम उर्फ रामसागर पुत्र स्वर्गीय ललई निवासी खोराडीह एवं अंगद चौहान पुत्र स्वर्गीय शंकर चौहान निवासी ग्राम रामपुर थाना चार्ट जिला भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया है। एक पशु तस्कर मौके से जंगल की जंगल के रास्ते फरार हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *