विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों से मिले जनजाति आयोग के अध्यक्ष मंडावी

उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दलदली व भीमाडीह पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमारों की बस्ती पहुंचकर हितग्राहियों से बातचीत कर पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। 

उन्होंने ग्राम दलदली में कमार जनजाति की महिला कमला से परिवार के सदस्यों, उचित मूल्य दुकान से चावल की उपलब्धता, जीवन-यापन के साधन व व्यवसाय, घर में शौचालय की व्यवस्था इत्यादि जानकारी ली। उनके द्वारा बताया गया कि प्रतिमाह 35 किलो चावल मिल रहा है तथा जीवन यापन के लिए बांस से निर्मित टोकनी, सूपा, पर्रा, बिंझना आदि परंपरागत कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम भीमाडीह के काशीराम कमार ने भी परंपरागत व्यवसाय बांस शिल्प का कार्य करने की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग  के सचिव पवन नेताम, जनपद पंचायत के सीईओ, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी नरहरपुर मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *