इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल के टाइमिंग में बदलाव

रायपुर, गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी (टाइमिंग) में बदलाव किया है। रेलवे का कहना है कि इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को यात्रा में ज्यादा सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक, 08865 (इतवारी से शालीमार) 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक (हर गुरुवार) इतवारी से शाम 5:10 बजे चलेगी। वहीं शालीमार अगले दिन दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 08866 (शालीमार से इतवारी) 3 अप्रैल से 26 जून 2026 तक (हर शुक्रवार) शालीमार से शाम 6:00 बजे चलेगी और इतवारी अगले दिन दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी।

यह ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर इन स्टेशनों पर रूकेगी।

छत्तीसगढ़ के स्टेशनों से गुजरने का टाइम

दुर्ग: रात 9:40 बजे रायपुर: रात 10:25 बजे बिलासपुर: रात 12:35 बजे

वापसी में बिलासपुर: सुबह 7:25 बजे रायपुर: सुबह 9:20 बजे दुर्ग: सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी।

कुल 21 कोच होंगे

इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। जिनमें 4 जनरल, 10 स्लीपर, 3 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर, 1 पैंट्री कार होगा। ट्रेन की पूरी जानकारी, सीट और समय देखने के लिए NTES ऐप या रेलवे की वेबसाइट देखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *