छत्तीसगढ़ : मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, घर में रखे चावल चट कर गये हाथी…

छत्तीसगढ़ : मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने दस्तक दी है। दो हाथियों का दल ने कोरबा जिले के पसान परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में आ धमका। हाथियों ने बीती रात ग्रामीण के घर रखा हुआ लगभग 3 क्विंटल चावल खा गया तो दो ग्रामीणों के घर को ढहा दिया। वहीं, दंतैल हाथी गांव के करीब आने से ग्रामीणों में दहशत है।

दो हाथियों का दल देर रात कोरबा जिले की सीमा से पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में आया। एक हाथी दंतैल है, तो दूसरा सामान्य जंगली हाथी है। हाथियों ने मंगलवार देर रात सेमरदर्री के बीजाडांढ़ इलाके के रहने वाले किसानों के घर को नुकसान पहुंचाया। इसमें बीजाडांढ़ के 80 वर्षीय भगवान सिंह के घर की दीवार तोड़कर घर के अंदर रखे लगभग 3 क्विंटल चावल खा गए।

हालांकि हाथी अभी किस जगह है इसकी जानकारी किसी को नही है। ग्रामीणों की माने तो घटना की जानकारी के बाद भी वन परिक्षेत्र में वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *