छत्तीसगढ़ : बालोद में 33 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने 33 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 3 लाख 32 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपियों ग्राम सरईटोला थाना राजेंद्रग्राम जिला अनूपपुर निवासी शोक हरण और सोनिया मार थाना राजेंद्र ग्राम जिला अभनपुर निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि फागुनदाह तिराहा के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो रोकी। उसमें सवार दोनों आरोपियों के संदिग्ध लगने पर पूछताछ की। 

तलाशी के दौरान बोलेरो की पीछे सीट से गांजे के सात पैकेट मिले। सीट की जगह इन पैकेटों का इस्तेमाल किया गया था। गांजे की तस्करी के लिए बस्तर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 प्रमुख मार्ग है। यहां पर रोजाना सैकड़ों गाड़ियां चलती है और अक्सर पुलिस गांजा तस्कर को पकड़ती है। बताते हैं कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा दिल्ली-मुंबई मध्य प्रदेश जैसे जगहों पर सप्लाई किया जाता है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *