गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लालबाग मैदान में फहराया तिरंगा…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर आज जगदलपुर के लाल मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी बोली में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'हमर भारत के सबले बड़े तिहार, गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल, दाई-दीदी मन ल, भाई-बहिनी- संगवारी अउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !!

सीएम भूपेश ने लगातार चार ट्वीट कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताते हुए बधाई और शुभाकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि' गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के सर्किट हाउस में राष्ट्रध्वज फहराया।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं' आज 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। जय हिन्द! #गणतंत्र_दिवस'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *