मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास नगर बस्ती के बच्चों एवं सफाई मित्रों के साथ मनाई दीपावली

राजधानी के विकास नगर झुग्गी क्षेत्र में विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ बच्चों एवं सफाई मित्रों को मिष्ठान खिलाकर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दीपावली विकास नगर बस्ती के बच्चों एवं सफाई मित्रों के बीच पहुंचकर मनाई और उन्हें मिष्ठान खिलाकर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, स्थानीय पार्षद श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी के अलावा राहुल कोठारी, राम बंसल आदि भी मौजूद थे। 

सफाई मित्रों को अपने हाथ से मिष्ठान खिलाया
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव छोटी दीपावली के अवसर पर बुधवार को सांयकाल राजधानी भोपाल के राजा भोज विमान तल के निकट गांधी नगर क्षेत्र में स्थित विकास नगर झुग्गी बस्ती पहुंचे और बस्ती के रहवासी बच्चों एवं सफाई मित्रों को अपने हाथ से मिष्ठान खिलाया भी और वितरित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्थानीय रहवासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को अपने बीच पाकर विकास नगर के रहवासी व बच्चे खुशी से फूले नहीं समाए और उनका उत्साह देखते ही बनता था।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *