हनुमंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव की टेंट सिटी में मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम किया

खंडवा ।  मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार दोपहर 5:15 बजे जिले के जल पर्यटक स्थल हनुमंत्या परिवार के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री यादव का पहले जिले में करीब 48 घंटे रुकने का प्रोग्राम था। शनिवार को ओंकारेश्वर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था जिसमें तब्दीली के बाद अब शनिवार को हनुवंतिया की सैर और सिंगाजी दर्शन का कार्यक्रम है। रविवार को मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर जाने की संभावना के चलते प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित हनुमंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव की टेंट सिटी में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री यादव के लिए टेंट सिटी में स्पेशल लगझरी टेंट तैयार किया गया है।

2023 की विदाई के लिए जुटे पर्यटक

हनुमंतिया पर्यटन स्थल पर वर्ष 2023 की विदाई और वर्ष 2024 की अगवानी और जल महोत्सव कॉल लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के कॉटेज में परिवार के साथ ठहरने और बोट क्लब में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

यहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल,विधायक कंचन तनवे, महापौर अम्रता यादव, पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, संभाग आयुक्त माल सिंह कलेक्टर अनूप कुमार सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे सिंगाजी महाराज की समाधि पर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *