मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार ओंकारेश्वर पहुंचे

खंडवा ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद सीहोर रवाना होंगे। आज ओंकारेश्वर के 'एकात्म धाम' प्रकल्प में एकात्मता की मूर्ति के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मध्यप्रदेश की पुण्य धरा का परम सौभाग्य है कि आध्यात्मिक जगत की अप्रतिम विभूति आदि शंकराचार्य जी के अपूर्व धाम से अखिल विश्व में एकात्म भाव का जागरण हो रहा है। दोपहर करीब पौने तीन बजे कोठी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री पहुंचे। मतगणना के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में भगवान और गुरुओं का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। ओंकारेश्वर का यह दौर भी निजी बताया जा रहा है।

मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस के कई नेता पहुंचे थे दर्शन के लिए

विदित हो कि मुख्यमंत्री से पहले बुधवार को मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव इंदौर के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के अलावा भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी भी भगवान ओंकारेश्वर के दर्शनार्थ और आशीर्वाद लेने आ चुके हैं।

तीन दिसंबर को आएगा रिजल्ट

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके लिए तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। मतगणना से पहले सभी दलों के प्रत्याशी भगवान की शरण में जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *