मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गौरव दिवस पर पन्ना पहुंचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को पन्ना के गौरव दिवस के अवसर पर पन्ना पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के गुनौर हेलीपैड पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री चौहान खजुराहो विमानतल से हेलीकाप्टर से गुनौर पहुंचे और जनदर्शन में शामिल होने के लिए कार से कृषि मंडी तिराहा रवाना हुए। मुख्यमंत्रीके साथ भोपाल से गुनौर पहुंचे सांसद विष्णुदत्त शर्मा व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री को फूलों से सजे तराजू में तौला गया।मुख्यमंत्री के हेलीपैड आगमन पर खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी सहित रामबिहारी चौरसिया, राजेश वर्मा, जयप्रकाश चतुर्वेदी, उमेश शुक्ला सहित पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, कलेक्टर हरजिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने भी स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान द्वारा हेलीपैड परिसर के बाहर उपस्थित लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन किया गया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *