मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त करेंगे ट्रांसफर

लाडली बहनों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, बहनों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मऊगंज में लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दिन लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त बहनों के खातों में डालेंगे। इस कार्यक्रम को गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने में सभी अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व सम्मान की रक्षा की योजना है। इस योजना से प्राप्त होने वाली एक हजार रुपए की राशि महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति में सहायक हो रही है।
उन्होंने उन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत कर इस योजना की पात्र महिलाओं का पंजीयन करते हुए उनके बैंक खातों का आधार से लिंक कराने व डीबीटी कराया जिससे सभी महिलाओं के खातों में उक्त राशि आ सकी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का द्वितीय चरण में पंजीयन किया जा रहा है। इसमें जो भी दिक्कतें आ रही हों उसका स्थानीय स्तर से निराकरण करें तथा शासन स्तर से समस्या के निराकरण के लिए वह स्वयं प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम किश्त की राशि जिन हितग्राहियों के खातों में किन्ही कारणों से नहीं पहुंची है उस समस्या का भी निराकरण तत्काल कराएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *