व्हाइट हाउस में गलती से दाखिल हुआ बच्चा, सीक्रेट सर्विस ने माता-पिता को सौंपा

वॉशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस के आसपास लगी लोहे की बाड़ से एक बच्चा फिसल कर गलती से व्हाइट हाउस में प्रवेश कर गया। जिसके बाद यूएस सीक्रेट सर्विस हरकत में आई। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लील्मी ने कहा कि बच्चा व्हाइट हाउस के उत्तर की ओर बाड़ के माध्यम से दाखिल हो गया था। जिसके तुरंत बाद ही सीक्रेट सर्विस ने कार्रवाई की। गुग्लील्मी ने कहा ‎कि सीक्रेट सर्विस वर्दीधारी डिवीजन को आज व्हाइट हाउस के उत्तरी फेंस लाइन के पास एक बच्चा मिला उसने व्हाइट हाउस के ग्राउंड में प्रवेश किया था। जिसके बाद व्हाइट हाउस सुरक्षा प्रणालियों ने तुरंत गुप्त सेवा अधिकारियों को ट्रिगर किया। वहीं, उन्होंने थोड़ी देर बाद बच्चे को उसके माता पिता को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस में प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित था और घटना के समय राष्ट्रपति जो बाइडेन भी व्हाइट के अंदर ही मौजूद थे। 
गौरतलब है ‎कि व्हाइट हाउस के चारों ओर 64 मिलियन डॉलर की बाड़ 13 फीट लंबी है। यह अपनी पिछली ऊंचाई के आकार से लगभग दोगुना है, जिसे हाल ही में व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक निर्माण परियोजना के दौरान बढ़ाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब कोई बच्चा व्हाइट हाउस की बाड़ से अंदर आया हो, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। गौरतलब है कि 2014 में, तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के इराक पर राष्ट्र को संबोधित करने से ठीक पहले एक बच्चा व्हाइट हाउस की बाड़ से अंदर प्रवेश कर आया था। उस समय बराक ओबामा के संबोधन में देरी हुई और कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस में आवाजाही प्रतिबंधित भी रही। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *