पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, इस्लामाबाद को अभी भी सता रहा डर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कबूला है कि भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष और उसके बाद बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी साझा कर रहा है। अरब न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा कि मित्र देशों के लिए सैटेलाइट या अन्य माध्यमों से मिली खुफिया जानकारियां साझा करना आम बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि ‘चीन का भी भारत के साथ विवाद है।’

आसिफ ने बताया आम बात

जब आसिफ से पूछा गया कि कि क्या चीन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइल और फ्लाइट पाथ के बारे में खुफिया जानकारी साझा कर रहा है, तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘आजकल जो भी देश एक-दूसरे के करीब हैं। वे खुफिया जानकारी साझा करते हैं। अगर हम अपने पास मौजूद कोई भी जानकारी साझा करते हैं तो यह बहुत सामान्य बात है।’

भारत के साथ बताए चीन के मुद्दे

उन्होंने कहा, ‘अगर हम कोई ऐसी जानकारी साझा करते हैं, जो हमारे या चीन के लिए खतरा पैदा कर सकती है, तो यह बहुत सामान्य बात है, क्योंकि चीन के भी भारत के साथ मुद्दे हैं।’ पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के बाद इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर है।

भारत को लेकर अभी भी डरा पाकिस्तान

आसिफ ने कहा कि भारत के साथ हमारे संघर्ष या इस छोटे युद्ध के बाद से ही पाकिस्तान अलर्ट पर है। ‘हमने अपनी चौकसी कम नहीं की है। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हमने एक महीने से अधिक समय से इस अलर्ट स्थिति को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि ‘संघर्ष समाप्त हो गया है, युद्धविराम हो गया है और उम्मीद जताई कि हालात शांत रहेंगे।’ भारत और पाकिस्तान के बीच बीती 7 से 10 मई के बीच एक छोटा लेकिन तीव्र सैन्य टकराव हुआ था, जो पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्ष विराम की पहल के बाद खत्म हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *