चीनी रक्षा मंत्री के लापता होने की आशंका

बीजिंग। चीन में विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू के भी गायब होने की रिपोट्र्स हैं। जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने चीन में बढ़ते राजनीतिक उलटफेर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दो सप्ताह से चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं। इससे पहले चीन की सेना के रॉकेट फोर्स के जनरल भी गायब हो गए थे।
रिपोट्र्स के मुताबिक चीनी रक्षामंत्री ली शांगफू को 29 अगस्त 2023 के बाद से ही नहीं देखा गया है। उन पर 2017 में हुए भ्रष्टाचार के मामले में जांच चल रही थी। उन्होंने आखिरी बार चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम को संबोधित किया था। इससे पहले वो सिक्योरिटी फोरम में शामिल होने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान शांगफू ने चीन को घेरने के लिए ताइवान के इस्तेमाल करने पर अमेरिका पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका ऐसा कर आग से खेलने का काम कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *